अंकिता की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सांसद हुए शामिल, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

दुमका। झारखंड की उप राजधानी दुमका की बेटी अंकिता का अंतिम संस्‍कार बेदिया घाट में 29 अगस्‍त को किया गया। उसके दादा ने मुखाग्नि दी।

इससे पहले निकाली गई अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ा। सुरक्षा पुख्‍ता इंतजाम किए थे। भारी संख्‍या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

दुमका सांसद सुनील सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधि अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बेदिया घाट पर दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुल्‍क और एसपी अंबर लकड़ा पहुंचे। वहां भी पुलिस बल तैनात किए गए थे।

जानकारी हो कि एकतरफा प्‍यार में आरोपी शाहरूख ने पेट्रोल डालकर अंकिता को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

फिर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्‍स रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान ही 28 अगस्‍त को उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्‍साये लोग सड़क पर उतर गये।

आरोपी शाहरूख के खिलाफ फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर फांसी देने की मांग की जा रही है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है।