कठिन परिश्रम से लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा क्यूं न हो, किया जा सकता है हासिल ; राधा चरण सिंह

झारखंड
Spread the love

विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नेवरी में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने किया धमाल

रांची। विकास सेवा निकेतन नेवरी विकास की ओर से संचालित संस्था विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नेवरी विकास में सोमवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

संस्था के निदेशक राधा चरण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदैव कड़ी परिश्रम एवं अग्रसर रहने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। मेहनत के बल पर ही हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं।

श्री सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में कितना भी आगे क्यों न बढ़ जाएं, अपने माता-पिता शिक्षक एवं समाज को नहीं भूले। जीवन में आगे बढ़ने के बाद लोगों को कभी भी इन चीजों को नहीं भूलना चाहिए।

सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता ने विद्यार्थियों के बीच अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर अपना सपना साकार करना है, तो अपने अंदर कुछ कर गुजारने की जिद पालनी होगी।

मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

मौके पर श्री सत्येंद्र सिंह प्राचार्य, डॉ ए पी सिंह उप प्राचार्य, एसके तिवारी, डॉ शिव प्रसाद सिंह, डॉ अकरम मोहम्मद, इरशाद, कोमल कुमारी, सुरभि कुमारी, सुमन कुमारी समेत नर्सिंग की प्रिंसिपल अनुपमा सुरीन, अनूप खलखो, पूनम कल्लू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।