झारखंड अगेंस्ट करप्शन की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा/रांची। झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव के निर्देश पर रविवार को केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक रांची प्रेस क्लब के समीप हुई। उक्त बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से संस्‍था के कई सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत है। झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध हम सभी एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।

गढ़वा जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे भारत देश में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आखिरी समय तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा जैसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री को जेल व सजा कराने में हमारी संस्था ने अहम भूमिका निभाई है। हम सभी मिलकर ही व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकते हैं।

बैठक में संस्था के केंद्रीय संयोजक चितरंजन कुमार, केंद्रीय महासचिव उषा खलखो, सूबेदार प्रसाद, आशीष कुमार सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद, नवीन कुमार, रामनाथ राय, समाजसेवी अमरेश प्रसाद यादव सहित सभी पदधारी व सदस्य मौजूद थे।