Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

07 सितंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

हल्की थकान महसूस कर सकते हो। धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें विजय मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर नहीं होने दें। ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो घर की शांति पर असर पड़ सकता है। कार्यालय कामकाज में सामान्य रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। काम पर ध्यान दें तो कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। लोगों के बीच रहकर खुश रहेंगे। कभी अकेले में वक्त गुजारना पसंद करेंगे। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है। बड़ी पूंजी आपकी हंसने-हंसाने की शैली है। बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेंगे। कारोबारी कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर नहीं करें। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल खुश रखेंगे। सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। दूसरों की जरूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। बच्चों को अधिक छूट देना समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों। कभी-कभी विफल होना खराब बात नहीं है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यस्त दिन के बावजूद सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ज्ञान की प्यास नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को नहीं ले जाने दें। उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो मदद की गुहार करेंगे। जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सेहत बढ़िया रहेगी। लम्बे वक्‍त के लिए निवेश करें, तो अच्छा फायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले नहीं हों। जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो प्रतिष्ठा धूमिल होगी। धार्मिक स्थल पर खाली समय बिता सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। विवाहित दंपत्तियों को अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने की संभावना है। अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए, जो आपसे पैसा मांगते हैं। बाहरी खेल आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग फ़ायदा पहुंचाएंगे। बच्चे अधिक वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे। वरिष्ठों को नजरअंदाज नहीं करें। कर्म-कांड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा। जीवनसाथी आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में मीठे सपने देगा। व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। आज घर में अधिकतर समय सोकर गुजार सकते हैं।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

सूझ-बूझ से अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएं अपना ख्‍याल रखने की इच्छा से टकराएगी। जज़्बात को बांधे नहीं। वह काम करें, जिससे सुकून मिले। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिन्दगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो बात कर सकते हैं। यात्रा करना फायदेमंद, लेकिन महंगा साबित होगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा। धन आएगा। बच्चे घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्यार की मदहोशी में हकीकत और फसाना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान नई जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पैसे बिना वजह नहीं उड़ाये। बचत करें। जीवन में एक संगीत पैदा करें। समर्पण का मूल्य समझें। हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। महबूब कुछ खास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की सराहना होगी। पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे। काम की अधिकता के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)