Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

11 सितंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सोच सकारात्मक बनाए रखें। फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो सकारात्मक सोच के साथ शुरू कर दें। मेहनत से भी सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की होगी। होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा भविष्य के लिए बचा सकते हैं। लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी कार्यक्रम का आयोजन भी बना सकते हैं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कामकाज की गति बढ़ेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन उत्तम रहने वाला है। योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। लम्बे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। थोड़ी-सी कोशिश से ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन बहुत महत्वपूर्ण है। जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वह किसी करीबी की मदद से मिल जायेगी। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें। प्रीपेयर होकर जायें। डील क्लीयर हो जायेगी। प्रमोशन  का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता लाने का प्रयत्न सफल होगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन मिला-जुला रहने वाला है। मिलने वाले ज्यादातर समाचार पक्ष में रहेंगे। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें। आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। किसी चीज को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। इसलिए जीवनसाथी से बातें शेयर करें। आय के साधन प्राप्त होंगे। थकान महसूस कर सकते हैं। आराम के लिए समय अवश्य निकाल लें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कार्यक्षेत्र में रूका हुआ काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा। चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी ले सकते है। किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। कोई खास मित्र बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल जायेगा। बनाई योजनाएं सफल रहेंगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता का आशीर्वाद फलदायी होगा। छात्र शांत होकर विचार करें। पढ़ाई पर ध्यान करने की जरूरत है। अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बितायेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। वकील को किसी पुराने केस पर जीत हासिल हो सकती है। लेन-देन के मामलों में दूरी बनाये रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें। खर्चा भी अधिक हो सकता है। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ऑफिस के किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में साथियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन अच्छा रहने वाला है। कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र को बढ़ने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा सफलता की राह में दूसरों को बीच में नहीं आने दें। सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहें। पारिवारिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से प्रोपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन उत्तम रहने वाला है। दिन कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। घर पर ही सौन्दर्यीकरण या मसाज करे तो बहुत अच्छा महसूस होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे बखूबी निभाएंगे। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। शुरू किये हुए कार्यों को पूरा कर लें। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। रहन-सहन में बदलाव और नई जगह घूमने के लिए दिन अनुकूल है। बेरोजगार को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद नहीं करें। उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। खान पान का ध्यान रखें। सेहत अच्छी रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)