ताइवान में आये भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही, देखें लाइव वीडियो

दुनिया
Spread the love

ताइवान। बड़ी और दुखद खबर ताइवान से आयी है। बीते 24 घंटों में एक के बाद एक आये 3 भूकंप के झटकों ने ताइवान में भारी तबाही मचाई है।

शक्तिशाली भूकंप के कारण कई इमारत गिर गई, तो वहीं एक यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गये। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के कारण युली शहर के पास एक तीन-मंजिली इमारत ध्वस्त हो गई, जिसके निचले तल पर सात से 11 दुकानें थीं। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे के नीचे कई लोग दब गये‌, वहीं राहत और बचाव जोर शोर से जारी है।

इधर भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। बता दें कि ताइवान में बीते 24 घंटों में तीन शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद जापान ने सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि बाद में जापान ने सुनामी की चेतावनी वापस ले ली‌‌।

यह भी बता दें, भूकंप के कारण ताइवान में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। पुल ध्वस्त हो गया और ट्रेन पटरियों से उतर गई हैं। ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चिशांग शहर के पास सतह से महज सात किलोमीटर नीचे था।