बीएमसी चुनाव में टिकट दिलाने का वादा कर अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म, जानें आगे

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। शर्मनाक खबर मुंबई से आयी है, जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के एक नेता ने बीएमसी चुनाव में टिकट दिलाने का वादा कर पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। 43 वर्षीय नेता पर आरोप है कि उसने पार्टी की एक महिला के साथ रेप किया। महिला बीएमसी चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी से टिकट चाहती थी। आरोप है कि नेता ने उसे टिकट दिलाने का लालच देकर उसका रेप किया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर एमएनएस के आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला को नेता ने आगामी मुंबई निकाय चुनावों के लिए टिकट दिलाने का वादा किया था। उसे टिकट दिलाने की बात कहकर बुलाया और उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी नेता पूर्व विभाग प्रमुख या एमएनएस का डिवीजन प्रमुख रह चुका है। जिस महिला ने नेता पर रेप का आरोप लगाया है, वह शादीशुदा है। उसने नेता पर वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी, मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता 2020 से एक दूसरे को जानते हैं। 43 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि एमएनएस नेता ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसे मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए टिकट दिलाने में मदद करेगा और उसे पार्टी में एक पद भी दिलवाएगा।

महिला ने बताया कि आरोपी ने अपना वादा नहीं निभाया। उसे पार्टी में कोई पद नहीं दिया गया। परेशान होकर महिला ने उसकी शिकायत पार्टी नेतृत्व से की। शिकायत के बाद नेता को पार्टी के प्रमुख पद से हटा दिया गया।