सांसद संजय सेठ ने कहा- रांची के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा शीघ्र, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में डायलिसिस सेंटर की स्थापना जल्द की जाएगी। यह बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने कहीं।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल के साथ निरामया हॉस्पिटल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी और सांसद संजय सेठ ने यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराए महिला-पुरुष मरीजों के बीच चश्मा का वितरण भी किया।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि निरामया हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा से गरीब तबके के लोगों को भारी भरकम खर्च से राहत मिलेगी। यहां काफी कम खर्च में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद निधि से यहां डायलिसिस सेंटर खोलने की घोषणा का सभी ने स्वागत किया ‌

मौके पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद संजय सेठ, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय आदि को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।