Jharkhand Weather News

JHARKHAND : कल से 4 दिनों के लिए मौसम अलर्ट जारी, ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। रांची मौसम केंद्र ने कल यानी 30 सितंबर से 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसका प्रभाव झारखंड के विभिन्‍न जिलों में देखने को मिलेगा। अभी तक के संकेत के मुताबिक दुर्गा पूजा में भी वर्षा होगी। आने वाले दिनों में भी बारिश होती रहेगी। राज्‍य में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 29 सितंबर को दी। हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

5 अक्‍टूबर तक ये स्थिति

30 सितंबर और 1 अक्‍टूबर तक राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

2 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

3 से 5 अक्‍टूबर तक राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्‍मीद है।

ये है अलर्ट

30 सितंबर से 2 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी सुरक्षित स्‍थान पर रहें।

यहां भारी होगी

3 अक्‍टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

रांची की ये स्थिति

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 5 अक्‍टूबर तक आकाश में बादल छाये रहेंगे। दिनभर में एक-दो बार कई इलाके में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

हमारे व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं।
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8