पटना में बालू के अवैध खनन को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर दो गुटों के बीच बालू के अवैध खनन को जबरदस्त फायरिंग हुई है। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी है।

जानकारी के अनुसार पटना के मनेर बिहटा की सीमा पर स्थित आमनाबाद कटेसर में अवैध बालू खनन को लेकर गोलीबारी हुई। दोनों से हुई कई राउंड फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई।

बालू माफिया मारे गए लोगों के शव को लेकर भाग गए। माफिया गुटों ने सभी शवों को गायब करने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, अवैध बालू खनन को लेकर इलाके में वर्चस्व के लिए दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच सैकड़ों राउंड देसी और विदेशी हथियारों से फायरिंग की गई।

वहीं कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।