होंडा ने झारखंड में 10 लाख के आंकड़े को किया पार

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने झारखंड में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 10 लाख के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है।  झारखंड में 10 लाख दोपहिया उपभोक्ताओं तक पहुंचने की होंडा की यात्रा 2001 में स्कूटर एक्टिवा के साथ की। लगातार बढ़ते उपभोक्ताओं के साथ लोकप्रियता हासिल करते हुए 2017 तक होंडा ने 5 लाख उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया।

संतोषजनक सेवाएं प्रदान करते हुए करीब चार गुना गति के साथ एचएमएसआई ने झारखंड में अपने उपभोक्ताओं की संख्या को सफलतापूर्वक दोगुना कर लिया। हाल ही में 5 लाख नए उपभोक्ता मात्र 5 सालों के अंदर कंपनी के साथ जुड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि एक्टिवा 6 जी और शाईन के साथ झारखण्ड में दोपहिया वाहनों की मांग को पूरा करते हुए एचएमएसआई अब राज्य में 10 लाख से अधिक दोपहिया उपभोक्ताओं को राइडिंग का आनंद प्रदान कर रहा है।

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसीडेन्ट एवं सीईओ आत्सुशी ओगाता, ने कहा, ‘झारखंड लगातार दोपहिया उपभोक्ताओं की संख्या को बढ़ा रहा है। यह उपलब्धि इस बात की पुष्टि करती है कि किस तरह पिछले सालों के दौरान हमारे प्रोडक्ट्स ने झारखंड के लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं का अनुभव प्रदान किया है। एचएमएसआई में गुणवत्ता और सेवाओं के वादे को पूरा करते हुए हम आने वाले समय में भी नए बेंचमार्क स्थापित करते रहेंगे।‘

दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग के साथ होंडा एक्टिवा और शाईन सबसे पसंदीदा दोपहिया मॉडलों के रूप में उभरे हैं। राज्य में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाते हुए होंडा के 160 से अधिक टचपॉइन्ट्स (जिनमें डीलरशिप्स, ऑथोराइज्‍ड सर्विस सेंटर और बेस्ट डील आउटलेट शामिल हैं) उपभोक्ताओं को शीर्ष पायदान की सेवाओं और स्कूटरों एवं मोटरसाइकलों की विश्वस्तरीय दोपहिया रेंज का अनुभव प्रदान कर रहे हैं।