कल राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात संभव
रांची। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक लो प्रेशर एरिया अगले 24 घंटे में बनने की उम्मीद है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में 11 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र की वैज्ञानिक डॉ प्रीति गुनवानी ने 7 सितंबर को दी।
डॉ प्रीति के मुताबिक राज्य में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
13 सितंबर तक ये स्थिति
8 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
9 और 10 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
11 से 13 सितंबर को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
यहां के लिए अलर्ट
8 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
यहां भारी बारिश
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।