Jharkhand Weather

Jharkhand : हो जाएं सतर्क, कुछ घंटों में इन जिलों में वज्रपात की आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के इन जिलों के लोग सतर्क रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, देवघर, धनबाद, गोड्डा, गुमला, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।

पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

हमारे व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं।
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8