jci ranchi neo का नियोरात्रि डांडिया नाइट रांची क्‍लब में 30 सितंबर को

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची नियो के तत्ववाधान में नियोरात्रि डांडिया नाइट सीजन 3 का आयोजन 30 सितंबर को होगा। डांडिया नाइट के पोस्‍टर का विमोचन 18 सितंबर को होटल बीएनआर चाणक्य में किया गया। डांडिया नाइट में दिल्ली से जानी मानी इंडिया फेम दीक्षा सूर अपने बैंड के साथ रांची आएगीट।

कार्यक्रम संयोजक प्रकाश अग्रवाल एवं विवेक जैन ने बताया कि रांची क्लब में डांडिया नाइट होगा। इसमें कोलकाता से एक डीजे की भी टीम आ रही है। स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम 2 साल के बाद हो रहा है। डांडिया नाइट को लेकर तैयारी चल रही है।

बच्चों को ध्यान में रखते हुए रांची क्लब में ही गेम जोन बनाया जा रहा है। एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। डांडिया के साथ-साथ में लजीज व्यंजनों का भी स्टॉल लगाया जा रहा है। मौसम को मद्देनजर रखते हुए पूरे रांची क्लब परिसर को जर्मन हैंगर से ढकने की भी व्यवस्था की जा रही है।

बच्चे-महिलाओं एवं सभी वर्गों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। चारों ओर सीसीटीवी कैमरे के साथ साथ सिक्यूरिटी गार्ड भी तैनात होंगे। अग्रवाल ने बताया कि डांडिया नाइट में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। इसकी कीमत 700 रुपये है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक जैन, करण चितलांगिया, रमन बगड़िया, शंकर मुरारका, अभिषेक सिन्हा, कृत सर्राफ, विकास गोयल, आशीष साहू, सुरेशा क्याल, चंद्रकांत सिंघानिया, रौनक झुनझुनवाला, नीलेश चैधरी, अनूप बंका, आशीष जालान, अंकित राजगढ़िया, पिंकेश खंडेलवाल, गोपेश गोयनका आदि लगे हुए है।