भारत एवं बांग्लादेश दिव्यांगजन क्रिकेट T20 सीरीज में झारखंड के 6 खिलाड़ी

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले तीन मैचों के दिव्यांगजन T20 क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा रविवार को कर दी गई। टीम में झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्‍हा ने यह जानकारी दी।

टीम में झारखंड से मुकेश कंचन, निशांत कुमार उपाध्याय, विजय महतो, शौकत अली, वागीश त्रिपाठी और विशाल नायक शामिल हैं। वागीश त्रिपाठी और विशाल नायक को पहली बार मौका मिला है। अन्‍य चार खिलाड़ी पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

विदित हो कि भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों का T20 सीरीज रांची के मेकॉन स्टेडियम में 20, 21 और 22  सितंबर के बीच खेला जाना था। बांग्लादेश की टीम को समय से वीजा नहीं मिलने के कारण 1 सप्ताह के लिए आगे इसे बढ़ा दिया गया है। अब यह सीरीज 27, 28 और 29 सितंबर को खेला जाएगा।