हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में यात्रियों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 7 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

अन्य राज्य देश
Spread the love

हिमाचल प्रदेश। दुखद और बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश से आयी है, जहां बीती रात रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। सवारियों के भरी एक टेंपो ट्रैवलर कुल्लू जिले में खाई में जा गिरी।

इस घटना में करीब सात लोगों की मौत हो गयी। साथ ही 10 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर है। साथ ही कई अन्य सवारी भी घटना में घायल हुए हैं। सभी घायलों को पास के बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर रूप से घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी बंजार से बीजेपी विधायक सुरेंद्र शौरी ने देर रात करीब 12:45 बजे फेसबुक लाइव होकर दी।
जानकारी के अनुसार इस ट्रैवलर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों के यात्री सवार थे।

विधायक ने यह भी बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। साथ ही देर रात अंधेरा होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य अभियान किए जाने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया।

यहां बता दें कि बीते दिनों 22 सितंबर को भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया था। शहर के छह मील के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर एक गाड़ी सड़क के बाद नीचे जाकर व्यास नदी में गिर गई थी। गाड़ी में 3 लोग सवार थे। इसमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मरने वाले दोनों पर्यटक चंडीगढ़ और गुरदासपुर के रहने वाले थे।