मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में रहने वाले प्रेमचंद मुवाला का घर आजकल आस्था और विश्वास का केंद्र बन गया है। प्रेमचंद के घर गाय ने एक अद्भुत बछडे़ को जन्म लिया है। इस बछड़े के दो मुंह और चार आंखे हैं। लोग इसे शंकर-पार्वती का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि बछड़ा दोनों ही मुंह से दूध पीता है।
प्रेमचंद ने इस बारे में कहा कि बछड़े के जन्म के बाद से ही लोग हैरत में हैं, लोग उत्सुकता के कारण दूरदराज से इसे देखने उनके घर आ रहे हैं। बछड़ा बिल्कुल सामान्य है, बस इसके दो मुंह होने के कारण लोग सामान्य मान रहे हैं।
प्रेमचंद की पत्नी इसे एक चमत्कार मान कर रोज उसकी पूजा भी कर रही हैं। उनके मुताबिक, बछडे़ के एक मुंह में गाय का थन और दूसरे मुंह में दूध की बोतल लगानी पड़ती है। इस तरह ये बछड़ा दूध पीता है।
पशु चिकित्सक के मुताबिक, हजारों मामलें में एक केस ऐसा होता है, ऐसे बच्चे कम जीवित रहते हैं लेकिन ये बच्चा सरवाइव कर गया है। इसके दो मुंह जरूर हैं, लेकिन पेट एक ही है, इसलिए ओवर फीडिंग से बचा जाए। जितनी भूख उसे होगी वो एक मुंह से पूरी हो जाएगी।