- एक अक्टूबर से पहले होगा भुगतान
रांची। कोयला कामगारों को परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड यानी सालाना बोनस 76,500 रुपये मिलेगा। प्रबंधन और ट्रेड यूनियन की 28 सितंबर को कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीएमपीडीआई में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। इसका भुगतान 1 अक्टूबर, 2022 से पहले किया जाएगा। इसका लाभ कोल इंडिया, उसकी सहायक कंपनी और एससीसीएल में कार्यरत 2.35 लाख से अधिक कामगारों को मिलेगा।
बतातें चलें कि वर्ष, 2021 में कामगारों को सालाना बोनस 72,500 रुपये मिला था। आपके अपने न्यूज वेब पोर्टल दैनिक भारत 24 ने आंकड़ों की गणना कर पहले ही कह दिया था कि इस साल 76 से 78 हजार रुपये बोनस मिल सकता है। बोनस पर हुए निर्णय से इस खबर पर मुहर लग गई।
कब कितना बोनस मिला
2012- 26,000
2013- 31,500
2014- 40,500
2015- 48,500
2016- 54,000
2017- 57,000
2018- 60,500
2019- 64,700
2020- 68,500
2021- 72,500
2022-76,500
ये है आदेश
