नारनौलीय अग्रवाल संघ महिला समिति की अध्यक्ष बनीं श्रीमती सुनीता अग्रवाल

झारखंड
Spread the love

रांची। नारनौलीय अग्रवाल संघ महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल बनाई गयीं। इस पद को संभालते ही सुनीता अग्रवाल काफी एक्शन में नजर आयीं।

मौके पर श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने समाज के उत्थान पर बल दिया। साथ ही कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हमें समाज को एकसूत्र में बांधकर चलने और जागरुकता फैलाने का भी काम करना होगा।

साथ ही संघ की ओर से अबतक किए गए कार्यों और किए जाने वाले कार्यों पर भी सुनीता अग्रवाल ने चर्चा की।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी बातें कीं। समाज को लेकर सामाजिक कार्य करने और एजेंडा बनाने पर भी बल दिया।

श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की दशा और दिशा दोनों ही बदल गई है। इसलिए समाज को बेहतर दिशा देकर उत्थान करना अतिआवश्यक है।

यहां बता दें कि सरल सहज और मृदुभाषी सुनीता अग्रवाल कंप्यूटर साइंस की अस्सिटेंट प्रोफेसर के अलावा लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल की पत्नी के साथ-साथ लायंस क्लब की सक्रिय सदस्य भी हैं।

आप यह कह सकते हैं कि इनकी भागीदारी से ही लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट का हर कार्यक्रम सफल होता रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इनके अध्यक्ष बनने से नारनौलीय अग्रवाल संघ महिला समिति और भी सशक्त होगी।