रांची के मल्लाह टोली स्थित एक धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर राजधानी रांची के मेन रोड स्थित मल्लाह टोली से आ रही है, जहां एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है।

बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में रखी प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं, घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

वहीं, घटना के बाद कई जाने माने लोग भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

यहां बता दें कि प्रदेश में हर जगह दुर्गा पूजा की धूम है। हर तरफ पंडाल निर्माण का काम चल रहा है। जिस जगह तोड़फोड़ की गई है, उससे कुछ ही दूरी पर पंडाल निर्माण हो रहा है।

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से राजधानी रांची में सुरक्षा के टाइट इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। वहीं, पुलिस भी पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है, ताकि शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो सके।