Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

31 अगस्‍त, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन शांति से बिताएंगे। आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी। इसके बाद लगभग सभी कार्यों को आराम से करेंगे। किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा, उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे। लाभ शीघ्र नहीं मिल सकेगा। निकट भविष्य में धन दोगुना होकर मिलेगा। घर का वातावरण सुख की अनुभूति कराएगा। परिजनों के साथ हास्य परिहास में समय बीतेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर काम करेंगे। इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद कई स्रोतों से एक साथ हो सकती है। इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी। धन कोष में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा। फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओं में अधिक भटकेगा। लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यों को आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानों को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि के लिए खर्च करेंगे। मानसिकता अन्य लोगों से बेहतर दिखने की रहेगी, जिससे कुछ लोग ईर्ष्या का भाव रख सकते है। इसका आपके व्यक्तित्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अधिकांश कार्यों में शुभ फल की प्राप्ति होगी, परन्तु मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे। नौकरी पेशा पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे। कुछ हद तक सफल होंगे। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की जरूरत समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने में मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नहीं जाएगी। अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेंगे। इसके विपरीत अन्य लोगों के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन सेहत की दृष्टिकोण से ठीक नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की आशंका भी अधिक है। आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्वपूर्ण कार्य में किसी की सहायता अवश्य लें। आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे। केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी। इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग सहायता करने से कतराएंगे, जिस वजह से कुछ महत्‍वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की आशंका है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे। लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन शुभ फलदायी रहेगा, परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे। इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा। संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी। भविष्य की योजना बनेगी। इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्‍व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। मनोरंजन कम होगा। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी। आर्थिक लाभ बीच-बीच में होते रहने से खान पान का भी ध्यान नहीं रहेगा। सरकारी कार्यों में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घरेलू कार्यो में भी आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन भी विपरीत फलदायी रहने से विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें। किसी भी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढे़गी। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर में सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे। परिजन भी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे। शाम में आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)