अंकिता के परिजनों की सहायता की मुहिम : कपिल मिश्रा बोले-उम्‍मीद से अधिक समर्थन, इतनी मिली राशि

झारखंड
Spread the love

  • आज जमा पैसा घर जाकर सौंपेंगे

रांची। झारखंड की उप राजधानी दुमका की बेटी अंकिता कुमारी के परिजनों की सहायता के लिए देश में मुहिम चली। इसका बीड़ा भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने उठाया। उनका साथ भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी दिया। इसे व्‍यापक समर्थन मिला।

कपिल मिश्रा ने 31 अगस्‍त की सुबह ट्वीट कर लिखा, ‘ दुमका की बेटी अंकिता की दर्दनाक हत्या ने पूरे समाज को विचलित कर दिया है। परिवार के लिए आम लोगों से सहारा और समर्थन मांगा। हमारी अपेक्षा 25 लाख थी, लोगों ने उसे 27 लाख से उपर पहुंचा दिया।‘

मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी आज दुमका आ रहे हैं। परिवार के सदस्‍यों से मिलेंगे। उन्‍हें सहायता राशि सौंपेंगे।

अपने ट्वि‍टर अकाउंट से कपिल मिश्रा लगातार लोगों से अपील कर रहे थे। उन्‍होंने लिखा था, ‘एक निर्धन पिता की बहादुर बेटी अंकिता। जिस माता पिता की बेटी यूं छीन ली जाए उनका दर्द कितना असहनीय होगा। आइए मिलकर इस परिवार का सहारा बनें।‘

आगे उन्‍होंने लिखा था, ‘हमें सबसे पहले बस एक जि‍म्मेदारी समझ आती है परिवार को सहारा देना। ना कमजोर पड़ने देना, ना अकेला। इसलिए बिना बातों की परवाह किए बस इस लक्ष्य को पूरा करने में लग जाते हैं।‘

कपिल मिश्रा की अपील पर देशभर से लोग सहायता के लिए आगे आये। दिल खोलकर सहायता की। आज सहायता राशि अंकिता के परिजनों को सौंपेंगे।

जानकारी हो कि अंकिता पर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसका आरोप शाखरूख और उसके एक सहयोग पर लगा है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया गया है।