पवन सिंह की ‘धर्मा’ का पहला गाना रिलीज, दिख रहा सृष्टि पाठक का ग्लैमर्स लुक

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अपने निर्माण के समय से ही अपने टाईटल और स्टारकास्ट को लेकर पवन सिंह की फिल्म ‘धर्मा’ सुर्खियों में रही। इसका पहला स्पेशल गाना डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने को पवन सिंह और सृष्टि पाठक के ऊपर फिल्माया गया है। इसमें दोनों अभिनेता-अभिनेत्री का ग्लैमर्स लुक काफी आकर्षक लग रहा है। इस गाने को रजनीश चौबे ने लिखा है। गाने को स्वरबद्ध खुद पवन सिंह और गायिका राधा रावत ने किया है। संगीत छोटू रावत ने दिया है।

पवन सिंह और काजल राघवानी स्टारर फिल्म के निर्माता राज जायसवाल और निर्देशक अरविंद चौबे हैं। लेखक सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव हैं।

निर्देशक अरविंद चौबे कहते कि फिल्म के सभी गाने अच्छे हैं। उसका फिल्माकंन भी जबदरस्त तरीके से हुआ है। उन सभी गानों में से यह गाना सबसे महंगा है। इसका सेट तैयार करने में करीब आठ लाख रुपये खर्च किये गये हैं।

निर्माता राज जायसवाल की मानें तो ‘यह गाने दर्शकों के दिलों में बस गया है।‘

अभिनेत्री सृष्टि पाठक भी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित है। वह कहती है कि वाकई में यह गाना शानदार है। मेरी और पवन सिंह की केमेस्ट्री काफी रोमांचक लग रही है।

बरहाल ‘धर्मा। बनकर तैयार है। इसे जल्‍द रिलीज किया जायेगा।