प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव ने ‘यूपी-बिहार’ में मचा दिया धमाल, रिलीज होते ही वीडियो वायरल, यहां देखें

बिहार देश
Spread the love

पटना। खबर फिल्मी है। जी हां! भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस समय ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। वहीं इस समय प्रियंका सिंह का भी एक अलग ही स्वैग नज़र आ रहा है। दोनों को करोड़ों लोग पसंद करते हैं, उनके फॉलोअर्स की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

खेसारी और प्रिंयका सिंह की गायिकी के भी लाखों दीवाने हैं। वहीं इस जोड़ी को पसंद करने वाले के लिए नया गाना आ गया है। भोजपुरी सांग ‘यूपी-बिहार’ ने इस समय इंटरनेट की महफिल लूट ली है। 17 अगस्त को रिलीज़ को हुए इस गाने ने अब तक 36 लाख से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए हैं।

खेसारी लाल यादव और मेघा शाह पर पिक्चराइज़ किया गाना ‘यूपी-बिहार’ इन दिनों यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। भोजपुरी की सुपरहॉट और सेक्सी एक्ट्रेस मेघा शाह नजर आ रही हैं। वहीं मेघा ने इस गाने में जमकर लटके-झटके दिखाए हैं। स्टेज पर डांस ग्रुप के साथ इस गाने को फिल्माया गया है। जिसमें मेघा शाह चुन्नटदार कट लहंगा पहने हुए हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने ब्लैक और गोल्डन जरी वाला टॉप कैरी किया हुआ है। इसमें वे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

खेसारी लाल यादव और प्रिंयका सिंह ने इस गाने में अपनी आवाजें दी हैं। यूट्यूब फैंस इस वीडियो सांग ‘यूपी-बिहार’ पर का जमकर कॉमेन्ट कर रहे हैं। दरअसल खेसारी लाल यादव ने मेघा शाह के साथ शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं। इस पर ही फैंस फिदा हो गए हैं।