राजस्थान। बड़ी खबर यह है कि राजस्थान के जालौर जिले में एक दलित छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई से हुई मौत के मामले में आज तनाव हो गया है। भीम आर्मी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
प्रशासन ने आज घटना को देखते हुए जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सस्पेंड कर दिया था। सीएम गहलोत ने राजधानी जयपुर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जालौर की घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
भीम आर्मी के समर्थकों ने रविवार दोपहर पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जमकर लाठियां फटकारीं। लाठीचार्ज में मृतक छात्र के मामा समेत 5-6 लोगों को चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियां खड़ी कर गांव का रास्ता ब्लॉक कर दिया है। घायलों तक को अस्पताल नहीं ले जा पा रहे हैं।
मामला बिगड़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने अगले आदेश तक सुबह से ही जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख के मुआवजे की घोषणा की जा चुकी है। वहीं कलेक्टर ने 4 लाख की सहायता राशि की स्वीकृति दी है। चालान पेश होने के बाद 4 लाख की और सहायता राशि कलेक्टर की ओर से स्वीकृत की जाएगी।
भाजपा नेता कांग्रेस पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है।
बता दें कि जालौर जिले के सुराणा गांव के एक निजी स्कूल में 20 जुलाई को एक दलित छात्र ने मटके को छू लिया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद शिक्षक छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि बच्चे के कान की नस फट गई। उसकी हालत गंभीर हो गई। अहमदाबाद के अस्पताल में इलाक के लिए भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल ने पानी की मटका को छू लिया था। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद शिक्षक छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि बच्चे के कान की नस फट गई। उसकी हालत गंभीर हो गई। अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।