बीआईटी मेसरा के एनसीसी कैडेट्स एवं पीआई स्टाफ ने लगाए 500 तिरंगे

झारखंड
Spread the love

रांची। एनसीसी बीआईटी मेसरा (रांची) के 3 झारखंड कम्पोजिट टेक्नीकल कंपनी द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ बड़ी धूमधाम से शुरू किया गया। इस दौरान 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स एवं पीआई स्टाफ द्वारा 500 तिरंगे लगाए गए।

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ ले कर्नल (ए+(01)) प्रवीण ठाकुर द्वारा किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आम लोगों को तिरंगे के मान सम्मान के बारे में बताया गया। लोगों में देश और के प्रति समर्पण का आह्वान किया गया।

इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया। रुदिया गांव, नयाटोली, मेसरा और पंचोली गांव के वासियों ने तिरंगा फहराकर खुशी जाहिर की। दूसरे लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

इस अभियान में मुख्य रूप से एएनओ, एलटी के के सेनापति, सूबेदार शशि कुमार, नायब सूबेदार एसके साहू व हवलदार सुदीप त्यागी, एसयूओ मो फरूख, यूओ सौम्य गर्ग, यूओ अच्युत, कडैट आयुषी प्रसाद, आदित्य, प्रियांशु एवं अन्य कडेट शामिल थे।