रांची नगर निगम परिषद की अब हर महीने होगी बैठकः पार्षद अर्जुन यादव

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची नगर निगम में सोमवार को पार्षद अर्जुन यादव के नेतृत्व में पार्षदों की हुई बैठक में रांची नगर निगम परिषद की बैठक हर महीने बुलाने का निर्णय लिया गया।

वहीं इसे लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया है कि दो सालों से नगर निगम परिषद की रेगुलर बैठक नहीं हो रही है, जिससे कि वार्ड में रहने वाली जनता की समस्याओं की चर्चा नहीं हो पा रही है। यहां बताते चलें कि हर महीने की 10 तारीख को रांची नगर निगम परिषद की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया था।

हर 15 दिन में जनता दरबार लगाएं अधिकारी

पार्षदों ने ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम के अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसलिए 15 दिनों के अंदर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनें और तत्काल उनका समाधान भी कराएं। इसके अलावा पार्षदों ने कहा कि रांची राजधानी है। इसलिए यहां पर भी इंदौर नगर निगम की तर्ज पर काम कराएं और बेहतर निगम बनाएं।

बैठक में ये रहे मौजूद

अर्जुन यादव, बिनोद कुमार सिंह, नाजिमा रजा, पूनम देवी, प्रीति रंजन, सोनी परवीन, विजय लक्ष्मी सोनी, अर्जुन राम, वीणा अग्रवाल, नकुल तिर्की, बसंती लकड़ा, दिनेश राम, रोशनी खलखो, सविता लिंडा, सुजाता कच्छप, आशा गुप्ता, रीता मुंडा, जेरमिन कुजूर, झरी लिंडा, रश्मि चौधरी, जमीला खातून आदि मौजूद रहे।