रांची। झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य 25 नवंबर को झारखंड में आंदोलन करेंगे। इसके हत सभी पेट्रोल पंप पर भाजपा कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।
पार्टी के पदधारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाते हुए दामों में 5 रुपये और 10 रुपये की कमी की है। केंद्र सरकार की तर्ज पर एनडीए शासित सभी राज्यों एवं गैर भाजपा शासित अनेक राज्यों ने वैट घटाकर जनता को राहत दी है।
हालांकि झारखंड सरकार ने अब तक कोई कमी नहीं की है। जनता को राहत दिलाने के लिए भाजपा कार्यसमिति ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया है। पार्टी कार्यकर्ता 25 नवंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।