सेना में भर्ती होने के इच्‍छुक युवाओं के लिए 3 सितंबर को दौड़ और परीक्षा

झारखंड
Spread the love

  • रिटायर्ड कर्नल देंगे टिप्‍स, शामिल होने के लिए लाना होगा दस्‍तावेज

विवेक चौबे

गढ़वा। युवा संघर्ष सेना के बैनर तले झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 3 सितंबर को दौड़ का आयोजन किया गया है। सेना के संस्थापक अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय के निर्देश पर इसका आयोजन किया गया है। मौके पर सेना में भर्ती होने के इच्‍छुक युवाओं की शारीरिक क्षमता की जांच भी की जाएगी। 1600 मीटर की दौड़ और लिखित परीक्षा भी कराई जाएगी।

युवा संघर्ष सेना के केंद्रीय उपाध्यक्ष झुन्नू सिंह ने बताया कि वहां सेना की भर्ती के लिए कुछ टिप्स भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को रांची में अग्निवीर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उस दिन इसमें शामिल होने वाले युवाओं को सफल होने के कुछ टिप्स भी बताए जाएंगे।

झुन्नू सिंह ने कहा कि 3 सितंबर को उच्च विद्यालय गरदाहा के खेल मैदान में विशेष रूप से पलामू प्रमंडल के सेवानिवृत्त कर्नल संजय सिंह उपस्थित होंगे। उनकी देखरेख में खेल और दौड़ प्रतियोगिता होगी। रिटायर्ड कर्नल द्वारा ही सेना भर्ती में सफल होने को लेकर युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए कुछ टिप्स भी दि‍ए जाएंगे। खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में झारखंड और बिहार के युवा ही शामिल हो सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि अग्निवीर की भर्ती में शामिल होने को इच्‍छुक और फॉर्म अप्लाई करने वाले उक्त प्रतियोगिता में जरूर भाग लें। इसमें भाग लेने वाले सभी युवा को भरा गया फॉर्म और एडमिट कार्ड लाना आवश्यक हैं। यदि नेवी और एयरफोर्स का एडमिट कार्ड नहीं मिला है, फॉर्म रजिस्ट्रेशन लेकर आएं। इसे देखकर ही प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।