- कल राज्यभर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात संभव
रांची। पूर्वी झारखंड में मौजूद साइक्लोनिक सर्कुलेशन शिफ्ट होकर उत्तरी झारखंड में स्थित है। मॉनसून टर्फ हिमालय के पास है। इन दोनों के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। राज्य में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 29 अगस्त को दी।
आनंद ने बताया कि वर्तमान की बारिश गर्जन और वज्रपात से जुड़ी हुई है। इसकी वजह से यह लगातार नहीं होकर रूक-रूककर होगी। जब गर्जन वाले बादल आएंगे, तब अच्छी बारिश होगी। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। यह स्थिति राज्यभर में देखने को मिलेगी।
4 सितंबर तक ये स्थिति
30 अगस्त को राज्य कई स्थानों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
31 अगस्त और 1 सितंबर तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
2 से 4 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
यहां के लिए अलर्ट
30 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
सीधे यहां पढ़ें खबरें
खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।