पलामू : ठीकेदार की मनमानी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

झारखंड
Spread the love

  • नगर पंचायत की मनमानी के खिलाफ भी आक्रोश, आंदोलन का एलान

अरविंद अग्रवाल

छतरपुर (पलामू)। झारखंड के पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड के बैरियाडीह गांव के लोगों का गुस्‍सा ठीकेदार की मनमानी के खिलाफ फूटा। नगर पंचायत की मनमानी के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश है। उन्‍होंने आंदोलन का एलान कर दिया है।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि एक साल से स्वीकृति मिलने के बाद भी ठीकेदार सड़क निर्माण नहीं कर रहा था। मौके पर मौजूद नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी अरविन्द गुप्ता चुनमुन ने कहा कि इलाके में नगर पंचायत बेलगाम है। ठीकेदारों की मनमानी जारी है। जल्द सड़क नहीं बनी तो ठीकेदार को नगर पंचायत ब्लैक लिस्टेड करे।

नगर पंचायत के उपाध्यक्ष ने कहा नगर पंचायत शहर के लोगों की नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने में विफल है। गांव के युवा कमलेश गुप्ता ने कहा लोग बहुत परेशान हैं। जल्द ही इस समस्या का हल नहीं निकला तो हम लोग करेंगे आंदोलन।

मौके पर राजन यादव, संतोष सिंह, सनोज गुप्ता, सुदामा सवाल, रमेश गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, बिगन साव, मोहन गुप्ता, अमलेश गुप्ता, सुदर्शन यादव, बेचन साव, रामचंदर भुइयां, कामता भुइयाँ, अजित रजक, राधेश्याम गुप्ता, विक्रम साव सहित कई ग्रामीणों ने विरोध जताया।

ग्रामीणों के आक्रोश पर कार्यपालक अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्‍होंने कहा कि ठीकेदार को चेतावनी दी जाएगी। उन्‍हें सड़क निर्माण करने का निर्देश जारी किया जाएगा।