jharkhand : आज इन जिलों में तबाही मचा सकती है बारिश, रेड अलर्ट जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • 65 किलोमीटर की गति से चल सकती है हवा

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के डीप डिप्रेशन में तब्‍दील जोने की जानकारी मौसम केंद्र ने दी है। इसके कारण झारखंड के कई जिलों में आज यानी 19 अगस्‍त को बारिश तबाही मचा सकती है। यहां कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

तेज हवा चलने के साथ वज्रपात

मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं 45 सक 65 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। अन्‍य भागों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर लोग सतर्क और सावधान रहें।

यहां बहुत भारी बारिश संभव

केंद्र के मुताबिक कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, रामगढ़, खूंटी, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।