पटना। बड़ी खबर बिहार से आ रही है। विजय सिन्हा ने आखिकार विधानसभा के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। विजय सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सदन की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम किया।
बिना किसी द्वेष और लोभ-लालच के काम किया। पद से इस्तीफा देने के बाद विजय सिन्हा मंच से उठ गए।
विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मनमानापूर्ण और तानाशाही वाला है। अविश्वास प्रस्ताव नियमानुकूल भी नहीं प्रतीत हो रहा है। स्पीकर ने कहा कि उन्हें ललित यादव का प्रस्ताव सही लगा है।