आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत किस्को प्रखंड स्थित औद्योगिक सिलाई केंद्र को 40 हजार राष्ट्रीय ध्वज बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसका निरीक्षण 2 अगस्त उप विकास आयुक्त गरिमा सिंह ने किया।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए तैयार किये जा रहे 40 हजार तिरंगा झंडा के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। साथ ही, लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त करने का निर्देश दिया।
यह कार्य जेएसएलपीएस की उत्पादक समूह सक्षम महिला उत्पादक समूह द्वारा किया जा रहा है, जिसे 07 अगस्त तक पूरा करना है।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिंज, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रकाश रंजन, सिलाई केंद्र के इंचार्ज सतीश कुमार, नेहा गोरेटी मिंज व अन्य उपस्थित थे।