मुंबई। बरसात, प्रेम और शानदार संगीत के सम्मोहक संयोजन को साथ लाते हुए सारेगामा ने इस बारिश में एक अनप्लग्ड वर्जन रिलीज किया है। यह अब सभी संगीत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
नीति मोहन की आवाज में शहीर शेख और जैस्मीन भसीन द्वारा अभिनीत इस मूल गीत को कम समय में 5.5 करोड़ बार देखा गया था। जनता द्वारा पसंद किया गया है। यह नवीनतम वर्जन मूल गीत का एक भावपूर्ण रूप है।
इस गीत से नीति की आवाज में फिर से एक मार मंत्रमुग्ध होकर अपनी अंदर की आवाज से जुड़ जाना और उनके प्यार में पड़ जाना तो मानो श्रोताओं की आदत सी हो गई है। यह सुखदायक ट्रैक रिपुल शर्मा द्वारा रचित है। शरद त्रिपाठी ने इसे लिखा है।
नीति मोहन कहती हैं, ‘दर्शकों द्वारा पसंद किए गए गीत को फिर से गाना कितना सुखद है। मैं उत्साहित हूं कि गाना रिलीज हो गया है। यह इस सीजन का मेरा गीत है। मुझे आशा है कि यह अनप्लग्ड वर्जन श्रोताओं की रोड ट्रिप, सफर और कई सारे यात्राओंका का हिस्सा बन जाएगा। यह अनप्लग्ड संस्करण बिल्कुल नया वाइब है।‘