- शिक्षा सचिव ने जिले के उपायुक्तों को लिखा पत्र
रांची। झारखंड के 26 स्कूलों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। अब इन स्कूलों का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर की संस्था करेगी। इसकी तैयारी करने का निर्देश शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने दिया है। उन्होंने इस बाबत संबंधित जिले के उपायुक्तों को 3 अगस्त को जानकारी दी है।
शिक्षा सचिव ने बोकारो, चतरा, देवघर धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, सरायकेला एवं सिमडेगा के उपायुक्त को पत्र लिखा है।
शर्मा ने पत्र में लिखा है कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के अंतर्गत राज्य के 26 विद्यालयों का चयन राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। इसमें ओवरऑल 20 विद्यालय और सब कैटेगरी के 6 विद्यालय शामिल हैं। चयनित विद्यालयों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
सचिव ने लिखा है कि भारत सरकार के मुताबिक इन विद्यालयों का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर की संस्था NEERMAN द्वारा 18 अगस्त से 7 सितंबर, 2022 के बीच किया जाएगा।
सचिव से उपायुक्तों से कहा है कि सभी संबंधित विद्यालयों को इस आशय की सूचना अविलंब उपलब्ध करा दी जाय। साथ ही, सभी विद्यालयों को आवश्यक तैयारी एवं अनुसमर्थन के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर से संबंधितों को निर्देशित करें।
ये है स्कूल