- विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन-6 ने दिया योगदान
रांची। अरुणाचल प्रदेश के लोहित नदी के किनारे चाइना बॉर्डर के पास परशुराम कुंड पर भगवान श्री परशुराम की 51 फुट की पंच धातु से मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन एवं भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 51 करोड़ की लागत इसे बनाया जाना है।
पूरे झारखंड के घर-घर जाकर भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित के लिए राशि एकत्र की जा रही है। इस योजना में बोकारो निवासी बालमुकुंद शर्मा ने 1 लाख रुपये विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा प्रदेश, महामंत्री प्रमोद सारस्वत प्रदेश, उपाध्यक्ष निरंजन लाल शर्मा और जयप्रकाश शर्मा को दी। बालमुकुंद जी शर्मा विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश के कोषाध्यक्ष अजय दधीच के पिता हैं।
विप्र फाउंडेशन भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करेगा। इसमें 11 करोड़ खर्च होंगे। यह योगदान सर्व समाज के आर्थिक सहयोग से पूर्ण होगा। विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय समिति ने देश के सभी राज्यों को इस कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया है।