रांची। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन रांची के होटवार के खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित नाबार्ड क्वार्टर में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 9 जुलाई को नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक वीक विष्ट ने किया।
आम महोत्सव 10 जुलाई को भी जारी रहेगा। आम महोत्सव में नाबार्ड द्वारा संवर्धित वाडी परियोजना, किसान उत्पादक संघ और स्वयं सहायता समूहों के विभिन्न प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ये विभिन्न जिलों से आए हैं।

प्रदर्शनी में शामिल होने वाले सभी आम जैविक (ऑर्गेनिक) हैं। इन आमों को पकाने के लिए किसी भी प्रकार के कैमिकल या कार्बाइड का उपयोग नहीं किया जाता है। प्रदर्शनी को कई लोगों ने देखा।