राजधानी रांची में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, एक की मौत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अचानक कोरोना के मरीज बढ़ गये। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्‍या 200 के पार हो गई है। शनिवार को एक मरीज की मौत भी हो गई। इसका खुलासा रांची जिला प्रशासन की रिपोर्ट में हुआ है।

जिला प्रशासन के मुताबिक 9 जुलाई को 77 नये मरीज मिले। इलाज के बाद 29 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में रांची में एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 225 हो गई है।

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 9 जुलाई को 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक पॉजिटिव केस की संख्‍या 1,14,426 हो गई। इलाज के बाद डिस्चार्ज मरीजों की संख्‍या 1,12,592 हो गई है।

ऐसे बढ़े मरीज

5 जुलाई को 23

6 जुलाई को 36

7 जुलाई को 39

8 जुलाई को 58

9 जुलाई को 77