दुखदः जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत, सभा के दौरान हमलावर ने मारी थी गोली

दुनिया
Spread the love

जापान। अभी-अभी दुखद खबर जापान से आयी है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गयी है।

शुक्रवार की सुबह ही उन पर फायरिंग की गई थी। एक हमलावर ने नोरा शहर में उस वक्त फायरिंग कर दी थी, जब वह सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके सीने में दो गोली लगी थी।

घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। गोली क्यों मारी गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। यह भी बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ गया था।

67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े थे। शिंजो आबे ने बीमारी की वजह से अपने से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद भी वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे।

इससे पहले भी वह करीब साढ़े सात साल जापान के प्रधानमंत्री रहे थे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आबे के साथ बेहतर संबंध रहे हैं। आबे का भारत दौरा भी चर्चा में रहा था।