Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

19 जुलाई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर भाग्यशाली माने जाएंगे। अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यों को करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यों में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। छोटी पार्टी का आयोजन होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन सामान्य रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें। गलतफहमियां परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को न लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा चिंता नहीं करें। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा। मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा। महिला मित्रों से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए दिन कुछ खास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियों में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

धन को लेकर चिंता नहीं करें, बल्कि धन सम्बंधित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं। अन्य सब सही होगा। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा। भरपूर सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ बाहर का भोजन खाएंगे। सेहत बढ़ि‍या रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से कार्य निकाल सकेंगे। थोड़ी बहुत स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद नहीं आने दें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

संयमित व्यवहार करें। स्वाभाव में उग्रता रहने सही नहीं होती ध्यान रहे। कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देना उचित नहीं। धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे, परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च हो सकता है। सन्तानों की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है। इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्रादि को समय और प्यार दें। खर्च अधिक रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे। कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनों से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है। इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर छवि धनवानों जैसी रहेगी। फिर भी आडंबर से दूर रहें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन सामान्य रहेगा। अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें। कार्यों में लापरवाही भी अधिक नहीं करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें। व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ परिश्रम ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी बातों से प्रभावित होंगे। नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। किसी से मदद अथवा सिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)