जाने माने गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

मुंबई देश मुख्य समाचार
Spread the love

मुंबई। देश जाने-माने प्‍लेबैक सिंगर और गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया। उन्‍होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन के पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया। उनका अंतिम संस्‍कार मुंबई के श्‍मशान घाट पर कर दिया गया। राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

भूपिंदर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी मिताली सिंह ने बताया कि वह पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के एक श्मशान घाट पर किया गया।

भूपिंदर सिंह बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ गजल गायक भी थे। उनके फेमस गानों में ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘नाम गुम जाएगा’, ‘प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया’, ‘हुजूर इस कदर’ शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर गायक भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने कहा कि उनके जाने से बॉलीवुड को गहरा धक्‍का लगा है।