श्रीलंका संकटः गोटाबाया राजपक्षे ने यहां पहुंचकर राष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा

दुनिया
Spread the love

श्रीलंका। बड़ी खबर यह है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राजनीतिक संकट गहराता ही जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, गोटाबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोटाबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पहुंचने पर सिंगापुर के मंत्रालय ने बयान जारी किया है और इसे गोटाबाया की निजी यात्रा बताया है।

बुधवार की सुबह वो श्रीलंका से भाग गए थे, जिसके बाद श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने भारी बवाल काटा था। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन को प्रदर्शनकारियों ने खाली कर दिया है।

श्रीलंका के कोलंबो में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए सड़कों पर सेना टैंक लेकर घूम रही है। फिलहाल श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे ने कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर कुर्सी संभाल ली है।