गलती से कैसे गिरा दी मिसाइल…? भारत के जवाब पर पाकिस्तान का सवाल

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपने यहां पंजाब प्रांत में भारतीय मिसाइल के दुर्घटनावश गिरने पर मोदी सरकार के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान ने इस घटना की जांच के लिए एक संयुक्त जांच की मांग की है।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि यह घटना परमाणु वातावरण में दुर्घटनावश या अनधिकृत मिसाइल प्रक्षेपण के खिलाफ सुरक्षा प्रोटोकॉल और तकनीकी सुरक्षा उपायों के संबंध में कई बुनियादी सवाल उठाती है।

पाकिस्तान के मुताबिक, इस तरह के एक गंभीर मामले को भारतीय अधिकारियों की ओर से सरलीकृत स्पष्टीकरण से हल नहीं किया जा सकता है। भारतीय मिसाइल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियां चन्नू इलाके के पास गिरी थी। इसमें किसी नागरिक सम्पत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ था।