गांधी फैमिली दे सकती है इस्तीफा का बड़ा झटका, चुनावों में करारी हार पर CWC की बैठक में बड़े फैसले के संकेत

देश
Spread the love

नई दिल्ली। आज रविवार को ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में गांधी फैमिली बड़ा फैसला सकती है जिसमें इस्तीफा देने के कयास लहाए जा रहे है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

माना जा रहा है कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावों में शर्मनाक कदम के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। रविवार को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली कांग्रेस की बैठक में कुछ बड़ा होने वाला है। पार्टी की शर्मनाक हार के बाद चौंकाने वाला फैसला हो सकता हैं। 

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभियान का नेतृत्व किया था लेकिन इस बार भी कांग्रेस की झोली खाली रही। यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी पद छोड़ने की पेशकश कर रहे हैं।

दोनों नेताओं ने 2014 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी और इसे सीडब्ल्यूसी ने खारिज कर दिया था।