कश्मीर में छुट्टी पर आए CRPF जवान की गोली मार कर हत्या

देश
Spread the love

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शोपियां जिले की है। शाम करीब सात साढ़े बजे आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के चेक छोटीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

मुख्तार उस समय अपने घर पर ही थे। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल मुख्तार अहमद को शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।