कुत्ते की समझदारी देखकर आप भी हो जाएंगे उसपर फिदा, देखें क्यूट सा वीडियो

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के क्यूट वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। खासकर घर में पाले जाने वाले पालतू कुत्तों के कई मनमोहक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल चुरा लेते हैं।

इन दिनों एक कुत्ते की समझदारी का अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक खास संदेश छुपा हुआ है। दरअसल, वीडियो में एक प्यासा कुत्ता नल खोलकर पानी पीता हुआ नजर आ रहा है और पानी पीने के बाद वो खुद नल को बंद भी कर देता है। उसकी यह समझदारी देखकर लोग उस पर फिदा हो रहे हैं और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है।

वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है- हर बूंद कीमती है, कुत्ता भी समझ गया, हम इंसान कब समझेंगे। शेयर किए जाने के बाद से अब तक 372k व्यूज मिल चुके हैं।

इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं। एक यूजर ने लिखा है- सही बात है सर, सेव वाटर, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- बहुत बढ़िया।