यूनाइटेड नेशन कॉन्फेंस के लिए चुने गए झारखंड के संजय मेहता

झारखंड
Spread the love

  • अरब यूथ इंटेरनेशनल, मॉडल यूनाइटेड नेशन में शामिल होने जाएंगे दुबई

हजारीबाग। झारखंड के संजय मेहता यूनाइटेड नेशन सिमुलेशन कॉन्फेंस के लिए चुने गये हैं। अरब यूथ इंटेरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन और उसकी सहयोगी बेस्ट डिप्लोमेट्स, न्यू यॉर्क ने उनका चयन किया है। कॉन्फेंस में शामिल होने के लिए संजय मेहता को दुबई आमंत्रित किया है। कॉन्फेंस 16 से 19 सितंबर, 2022 तक दुबई के डबल ट्रीबाइ हिल्टन एम स्क्वेर में होगा।

एवाईआइएमयूएन अरब यूथ इंटेरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाया जाने वाला कार्यक्रम है, जिसमें दुनिया भर के अलग-अलग देशों के युवाओं का बतौर डेलिगेट्स चयन होता है।

कॉन्फेंस में संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल एजेंडा एवं लक्ष्यों के बिंदुओं पर अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा-परिचर्चा होगी। वहां विभिन्न देशों के चयनित डेलिगेट्स अपने-अपने विचार रखेंगे।

कॉन्फेंस को बेस्ट डिप्लोमेट्स के सहयोग से आयोजित किया जाता है। बेस्ट डिप्लोमेट्स यूनाइटेड नेशन के दिशानिर्देशों पर कार्य करने वाली न्यूयॉर्क की संस्था है। बेस्ट डिप्लोमेट्स यूनाइटेड नेशन सिमुलेशन कॉन्फेंस को अरब यूथ इंटेरनेशनल, मॉडल यूनाइटेड नेशन के साथ मिलकर आयोजित करता है।

संजय मेहता विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। वह हजारीबाग के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में एलएलएम में अध्ययनरत हैं। संजय हजारीबाग के बरही के निवासी हैं। संजय ने बताया की उन्होंने एशिया यूथ इंटरनेशनल के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन उम्र के कारण चयन नहीं हो पाया था। अंततः बेस्ट डिप्लोमेट्स एवं अरब यूथ इंटेरनेशनल द्वारा मॉडल यूनाइटेड नेशन कॉन्फेंस के लिए चयन हो गया।