मारवाड़ी युवा मंच ने ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने का लिया संकल्प

झारखंड
Spread the love

रांची। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषित होते पर्यावरण से धरती को बचाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच ने कांटा टोली में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों के बीच पौधा वितरण किया गया। मंच परिवार ने इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने का संकल्प लिया।

मंच के अध्यक्ष विकाश अग्रवाल ने कहा कि मंच हर वर्ष 500 से ज्यादा पौधरोपण का कार्यक्रम करता है। मानव जीवन की सुरक्षा के लिए पेड़ों को बचाव जरूरी है। लगातार पेड़ों की कटाई, जल दोहन और जीवों का शिकार पर्यावरण संतुलन के लिए खतरा बन रहा है। हम सब मिलकर धरती मां को हरा भरा बनाने का संकल्प लें।

मंच के अध्यक्ष ने आम जनता से आग्रह किया कि हर घर से एक व्यक्ति पौधरोपण कर इसकी देखभाल जरूर करें। इस कार्यक्रम के संयोजक अमित शर्मा थे। कार्यक्रम में सचिव विकास अग्रवाल, अमित शर्मा, श्रेय जालान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।