रांची जिले के खिलाड़ि‍यों ने वाको इंडिया किक बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में जीते पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। कोलकाता में आयोजित वाको इंडिया किक बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में रांची के बुंडू स्थित तमाड़ किक बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब के 2 खिलाड़ियों ने मेडल जीते। क्‍लब के 4 खिलाड़ि‍यों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ था। ये झारखंड टीम का हिस्‍सा बनकर प्रतियोगिता में भाग लेने कोलकाता गए थे। प्रतियोगिता 19 से 24 जुलाई, 2022 तक हुई थी।

इस प्रतियोगिता में तमाड़ क्‍लब के सूरज कुमार माझी ने सिल्वर मेडल और रोशन कुमार माझी ने ब्रॉज मेडल जीता। दोनों खिलाड़ी को झारखंड के नेतृत्व में खेलने का मौका मिला। झारखंड के सभी जिलों के 23 खिलाड़ियों ने प्रतियागिता में भाग लिया था। इनमें 19 मेडल हासिल हुए।

रांची के दोनों खिलाड़ी किक लाइट इवेंट में खेलें थे। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अच्छे प्‍वाइंट से जीत हासिल की। कोच प्रदीप प्रमाणिक ने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत देखकर उन्‍हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने और हर मदद करने की बात कही थी। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ टीम के कोच जूनास लिंडा थे।

जीत कर लौटने पर जिला संघ के सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी और अन्य पदधारियों ने टीम कोच और खिलाडियों का स्वागत किया। जीत की बधाई दी। आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।